मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

Hardoi : 17 महीने बाद अब्दुल्ला आजम को मिलेगी बड़ी राहत, रामपुर कोर्ट ने जारी किए रिहाई के आदेश

up bureau

करीब 17 महीने बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेट अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा होने वाले हैं।उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Hardoi : 17 महीने बाद अब्दुल्ला आजम को मिलेगी बड़ी राहत, रामपुर कोर्ट ने जारी किए रिहाई के आदेश
Hardoi : 17 महीने बाद अब्दुल्ला आजम को मिलेगी बड़ी राहत, रामपुर कोर्ट ने जारी किए रिहाई के आदेश
शेयर करें

लखनऊ। करीब 17 महीने बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेट अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा होने वाले हैं।उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। जमानतियों के सत्यापन की रिपोर्ट कोर्ट पहुंच चुकी है। इस समय अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद हैं। शत्रु संपत्ति समेत 42 मामलों में उनकी रिहाई के परवाने हरदोई जेल को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार यानी आज उनकी रिहाई हो जाएगी।

बता दें अब्दुल्ला को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 18 अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। तब से वह हरदोई जेल में बंद हैं। करीब 17 माह बाद अब उनको सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। 18 फरवरी को शत्रु संपत्ति के मामले में भी उनको कोर्ट जमानत दे चुका है। इसके बाद अब्दुल्ला की ओर से जमानती दाखिल किए जा चुके हैं।

कोर्ट ने पुलिस व तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मंगवाने के आदेश दिए थे, लेकिन सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट नहीं पहुंच पा रही थी। इस वजह से उनकी रिहाई अटक गई थी। सोमवार को सभी 42 मामलों में रिपोर्ट पहुंच गई। इसके बाद कोर्ट की ओर से सभी 42 मामलों में रिहाई के परवाने हरदोई जेल के लिए भेज दिए गए हैं।

शेयर करें