1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : स्कूल फीस वृद्धि पर कांग्रेस का हंगामा, कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर किया हंगामा

Lucknow : स्कूल फीस वृद्धि पर कांग्रेस का हंगामा, कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर किया हंगामा

लखनऊ में कांग्रेस ने आज शुक्रवार को महंगाई और निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर परिवर्तन चौक से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस ने आज शुक्रवार को महंगाई और निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर परिवर्तन चौक से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी हंगामा किया। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा- निजी स्कूलों पर सरकार का जोर नहीं है।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता शहजाद आलम ने कहा बढ़ती महंगाई से पेरेंट्स परेशान हैं। गरीब परिवार के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। इस साल भी सेशन शुरू होते ही निजी स्कूलों ने मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई है।

महंगी फीस से जनता परेशान

कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा – बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर साल स्कूल के मालिक हजारों रुपए फीस बढ़ा देते हैं। सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। ऐसा लग रहा है कि फीस वृद्धि सोची समझी साजिश है। शिक्षित व्यक्ति सरकार से सवाल पूछता है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है। उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेर लिया। नाराज कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर फीस कम करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों पर अंकुश लगाएं। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- मांग पूरी न होने पर आम जानता के हित में महा आंदोलन करेंगे।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com