मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

Lucknow : समाजवादी पार्टी के बाहर ब्राह्मण नेता अमित चौबे ने लगाया पोस्टर, ED की कार्यवाई के बाद सरकार बदलने की चेतावनी

up bureau

समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय के बाहर एक नई होल्डिंग ने सियासी गलियारों में गर्मी मचा दी है।

Lucknow : समाजवादी पार्टी के बाहर ब्राह्मण नेता अमित चौबे ने लगाया पोस्टर, ED की कार्यवाई के बाद सरकार बदलने की चेतावनी
Lucknow : समाजवादी पार्टी के बाहर ब्राह्मण नेता अमित चौबे ने लगाया पोस्टर, ED की कार्यवाई के बाद सरकार बदलने की चेतावनी
शेयर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय के बाहर एक नई होल्डिंग ने सियासी गलियारों में गर्मी मचा दी है। इस पोस्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिंदाबाद कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पोस्टर में लिखे विवादित स्लोगन- ‘मठाधीश को हाता नहीं भाता हैं, ब्राह्मणों को सरकार बदलना आता है’ को लेकर है।

होल्डिंग में प्रमुखता से विनय शंकर तिवारी की तस्वीर के साथ अमित चौबे, जो खुद को महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा से जुड़ा बता रहे हैं। साथ ही ऊपर लिखा गया है। मा. अखिलेश यादव जिंदाबाद, श्रद्धेय नेताजी अमर रहें, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद।

हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। विशेष बात यह है कि होल्डिंग समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगाई गई है, जिससे इसे पार्टी के आधिकारिक विचार से जोड़कर देखा जा रहा है। वही अब इस पोस्टर के बाद सियासी नफे-नुकसान पर चर्चाएं शुरू हो गयी है।

शेयर करें