मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में योजना भवन ऑफिस के पीछे लगी आग, सरकारी फाइलें जलकर खाक

up bureau

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित योजना भवन के पीछे अर्थ एवं संख्या भवन में आज मंगलवार सुबह आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं और लपटे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

लखनऊ में योजना भवन ऑफिस के पीछे लगी आग, सरकारी फाइलें जलकर खाक
लखनऊ में योजना भवन ऑफिस के पीछे लगी आग, सरकारी फाइलें जलकर खाक
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित योजना भवन के पीछे अर्थ एवं संख्या भवन में आज मंगलवार सुबह आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं और लपटे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू। बताया जा रहा है कि आग से यहां रखीं सरकारी फाइलें, कंप्यूटर सिस्टम और सामान जल गए।

वही हजरतगंज एफएसओ राजुकमार ने बताया कि फायर स्टेशन को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि योजना भवन के पीछे अर्थ एवं संख्या भवन की बिल्डिंग में आग लगी है। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचा। देखा कि बिल्डिंग के दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी है। दो लाइन बिछाकर आग को बुझाना शुरू किया गया।

एफएसओ के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड संदीप ने बताया कि बिल्डिंग की बिजली सप्लाई शुरू करते ही दूसरी मंजिल पर स्थित अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग उत्तर प्रदेश के वॉशरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे बाहर की तरफ से थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई।

शेयर करें