मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

‘संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र’: धीरेंद्र शास्त्री

Desk

धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां वर्तमान समय में संतों और मठ-मंदिरों के प्रति आस्था और श्रद्धा गिराने के मकसद से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर रही हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी। साथ ही, धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां वर्तमान समय में संतों और मठ-मंदिरों के प्रति आस्था और श्रद्धा गिराने के मकसद से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर रही हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह कोई मामूली पाप नहीं, बल्कि महापाप है और भगवान इसकी सजा देंगे: धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमने हनुमान गढ़ी में हनुमान दादा के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के गुरु महंत संत राम दास का हाल ही में निधन हुआ। वे उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत थे। उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अयोध्या आए हैं। यह हमारा सौभाग्य है।” इसी दौरान, राम मंदिर दान प्रकरण पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह कोई मामूली पाप नहीं, बल्कि महापाप है और भगवान इसकी सजा देंगे। लेकिन हम यह भी कहना चाहेंगे कि हमें देश के कानून-व्यवस्था और एसआईटी पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि जांच चल रही है। हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।”

हम सभी हिंदुओं को विवेक से काम लेना है : धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा है। इसमें सावधान रहना होगा। वर्तमान समय में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों पर सुनियोजित तरीके से आस्था और श्रद्धा को कम करने के मकसद से षड्यंत्र भी चल रहे हैं। इसमें कालनेमी लोग सक्रिय हैं और उनसे हम सभी को सावधान रहना होगा। हमें भरोसा है कि जिन लोगों ने पाप किया, उन्हें भगवान भी दंड देंगे और देश का कानून भी सजा देगी।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ भड़काने वाली शक्तियां आपको गुमराह करेंगी। ये शक्तियां हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने और संत, महंत, मठ व मंदिरों के प्रति श्रद्धा को कम कराने की कोशिश करेंगी। इसलिए हम सभी हिंदुओं को विवेक से काम लेना है। एक घटना के कारण हमें सनातन के ऊपर आघात या आंच नहीं आने देनी है।”

Edited by : Ankit Singh

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें