मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

चुनावी माहौल में ओपी राजभर को झटका, 52 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

up bureau

एक तरफ सभी दल अपने अंतिम चरण के रण को लेकर धुआंधार तरीके से प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए है,ताकि चुनावी जंग में अपनी जीत को दर्ज करवा सकते.

चुनावी माहौल में ओपी राजभर को झटका
शेयर करें

मऊ – एक तरफ सभी दल अपने अंतिम चरण के रण को लेकर धुआंधार तरीके से प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए है,ताकि चुनावी जंग में अपनी जीत को दर्ज करवा सकते.

इसी बीच मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में ओमप्रकाश राजभर के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ दी है.वहीं कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ओमप्रकाश राजभर से बागी नेताओं ने बनाई थी. उसमें आज शामिल हो गए हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले सभी कार्यकर्ता आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के इस्तीफा देकर आज उन्होंने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को ज्वाइन कर लिया है.

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर एनडीए के प्रत्याशी छड़ी के लिए प्रचार कर रहे हैं जहां पर ओमप्रकाश राजभर के पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा तो वही महेंद्र राजभर के नेतृत्व में आज स्वाभिमान पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है.

वहीं ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और उनके बेटे मऊ जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं. लगातार ओमप्रकाश राजभर के बेटे से नाराज होकर और पार्टी से नाराज होकर पदाधिकारी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं जहां पर सुबह दर्जनों की संख्या में पार्टी से इस्तीफा दे दिए थे. वही शाम होते ही फिर 50 की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दिया है जहां ओमप्रकाश राजभर को एक ही दिन में दो-दो बार झटका कार्यकर्ताओं ने दिया है.

शेयर करें