मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
अन्य खबरें

ओमप्रकाश राजभर मानसिक संतुलन खो बैठे है : सपा सांसद सनातन पांडेय

up bureau

सपा सांसद सनातन पांडेय ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि हनुमान जी पर शोध करने की वजह से सरकार को ओम प्रकाश राजभर को डाक्ट्रेट की डिग्री दे देनी चाहिए।

सपा सांसद सनातन पांडेय
सपा सांसद सनातन पांडेय
शेयर करें

बलिया। सपा सांसद सनातन पांडेय ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि हनुमान जी पर शोध करने की वजह से सरकार को ओम प्रकाश राजभर को डाक्ट्रेट की डिग्री दे देनी चाहिए। सांसद सनातन पांडेय ने सुहलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार के मन्त्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा भगवान हनुमान की जाति बताने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी आज मन्त्री हैं। वो हनुमान जी पर शोध किये हैं और शोध में कहें हैं कि हनुमान जी राजभर है ये उनका शोध है ये उनकी सोच है।उन्होंने अध्ययन किया है। इस समय वो सरकार के मन्त्री के पद पर हैं और सरकार का मन्त्री इतना बड़ा शोध करके आगे बढे हैं तो सरकार को कम से कम इस विषय पर पीएचडी और डाक्ट्रेट कि डिग्री देनी चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और इस तरह का बयान देने का काम करते हैं। वहीं – सपा सांसद ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में उनकी सरकार आती है तो वो बैलेट पेपर से चुनाव कराएँगे।

वहीं सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाने के लिए जो लोग भी आएंगे उनका स्वागत है अगर नितीश कुमार आये तो उनका स्वागत है वहां के जो हमारे नेता हैं लालू यादव जी और तेजस्वी यादव तो उनका तो स्वागत करने के लिए तैयार ही हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान को बचाने के लिए जो भी साथ आएगा सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे।

शेयर करें