मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बलिया में चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा सपा का साथ

up bureau

लोकसभा चुनाव की जंग अब अपने अंतिम दौर में है।1 जून को अब प्रदेश की बची हुई 13 सीटों पर चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। इसी बीच में बलिया में चुनाव के पहले

बलिया में चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा सपा का साथ
बलिया में चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा सपा का साथ
शेयर करें

बलिया। लोकसभा चुनाव की जंग अब अपने अंतिम दौर में है।1 जून को अब प्रदेश की बची हुई 13 सीटों पर चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। इसी बीच में बलिया में चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा का साथ छोड़ा है। देर रात पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग मीटिंग की है। इसी के साथ नारद राय की ओर से बयान दिया गया कि मंच से मेरा नाम नहीं लिया गया मेरे खिलाफ साजिश की गई। अगर नेताजी होते तो ऐसा ना होता।

जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी में अमित शाह से पूर्व मंत्री नारद राय मिले है। गृहमंत्री अमित शाह से नारद राय की मुलाकात हुई। पूर्व MLA राम इकबाल सिंह भी साथ में मौजूद थे।ओपी राजभर ने नारद की शाह से मुलाकात कराई। बलिया में 7वें चरण में 1 जून को मतदान होना है।

शेयर करें