मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Baliya : पुत्र ने पिता की फावड़े से मारकर कर की हत्या, सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

up bureau

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुबारक पुर गांव में एक विक्षिप्त युवक ने शनिवार को अपने पिता को कुदाल से मारकर घायल कर दिया।

Baliya : पुत्र ने पिता की फावड़े से मारकर कर की हत्या, सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान गई जान
शेयर करें

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुबारक पुर गांव में एक विक्षिप्त युवक ने शनिवार को अपने पिता को कुदाल से मारकर घायल कर दिया। घायल को आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना से ग्रामवासियों में शोक की लहर है।

घटना के सम्बन्ध में मुबारकपुर गांव के प्रधान रामभवन यादव ने बताया कि जयप्रकाश चौहान 55 वर्ष सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ उनका मझला बेटा मोहित भी खेत गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मोहित ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया।

पिता जब तक कुछ समझते बेटे ने कुदाल से उनके सिर पर कई बार हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर खेत में ही गिर पड़े। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

बलिया के एसपी ने कहा कि उभाव अंतर्गत एक पुत्र ने अपने पिता को फावड़े से मारकर घायल कर दिया, घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें