मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
राजनीति

फिल्मों में फेल, सियासत में बने ब्रैडमैन; जानें कैसा है मोदी के हनुमान Chirag Paswan का राजनीतिक सफर?

up bureau

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार के युवा नेता चिराग पासवान का सिक्का चल पड़ा है। फिल्मी पर्दे पर फ्लॉप रहने वाले चिराग लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं

फिल्मों में फेल, सियासत में बने ब्रैडमैन; जानें कैसा है मोदी के हनुमान Chirag Paswan का राजनीतिक सफर?
फिल्मों में फेल, सियासत में बने ब्रैडमैन; जानें कैसा है मोदी के हनुमान Chirag Paswan का राजनीतिक सफर?
शेयर करें

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार के युवा नेता चिराग पासवान का सिक्का चल पड़ा है। फिल्मी पर्दे पर फ्लॉप रहने वाले चिराग लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं और इस बार उन्हें मोदी कैबिनेट में भी शामिल कर लिया गया है। चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान को बिहार का बड़ा राजनीतिक चेहरा माना जाता था। मगर पिता की मृत्यु के बाद चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी की बागडोर संभाली। इस बार के आम चुनाव में चिराग की पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और 100 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ सभी सीटें अपने नाम कर लीं। ऐसे में चिराग को राजनीति का ब्रैडमैन कहना भी गलत नहीं होगा।

चिराग पासवान खुद को ‘मोदी का हनुमान’ कहते हैं। एनडीए को समर्थन देने के बदले पीएम मोदी ने भी उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दे दिया। चिराग पासवान ने बीती शाम को पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की।

शेयर करें