मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Rail Facility: PM मोदी 31 अगस्त को तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जाने वाले यात्रियों को मिली सौगात

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन मार्गों 1. मेरठ - लखनऊ; 2. मदुरै - बेंगलुरु और 3. चेन्नई – नागरकोइल पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से यात्रियों के समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी।

vande bharat
vande bharat
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन मार्गों 1. मेरठ – लखनऊ; 2. मदुरै – बेंगलुरु और 3. चेन्नई – नागरकोइल पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से यात्रियों के समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी।

इसी तरह चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै – बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनें क्रमशः 2 घंटे से अधिक और लगभग 1 घंटे 30 मिनट की बचत करके यात्रा पूरी करेंगी।

ये नई वंदे भारत ट्रेनें क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करेंगी। तीन राज्यों  उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की यात्रा को पूरा करेंगी। इन वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसाय और छात्र समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत करेगी।

शेयर करें