मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सावन माह पर NE RAILWAY की पहलः 20 अगस्त तक चलेगी गोरखपुर से देवघर विशेष ट्रेन

HO BUREAU

कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 20 जुलाई से 20 अगस्त तक गोरखपुर से देवघर विशेष ट्रेन चलाएगा। इस विशेष ट्रेन में एसी स्लीपर जनरल समेत 18 कोच लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग पर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

train
train
शेयर करें

गोरखपुर। कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 20 जुलाई से 20 अगस्त तक गोरखपुर से देवघर विशेष ट्रेन चलाएगा। इस विशेष ट्रेन में एसी स्लीपर जनरल समेत 18 कोच लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग पर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

सावन महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है जिसमें में 18 कोच लगाए गए हैं जो 32 फेरे लगाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर-देवधर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 20 जुलाई से 20 अगस्त  2024 तक तथा 05027 देवधर-गोरखपुर आवणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 21 जुलाई से 21 अगस्त 2024 तक 32 फेरों के लिए किया जाएगा।

05028 गोरखपुर-देवधर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे तथा बांका से 12.08 बजे छूटकर देवघर 13.10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन देवघर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बांका से 14.57 बजे, बरहट से 15.18 बजे, भागलपुर से 16.05 बजे, सुल्तानगंज से 16.30 बजे, मुंगेर से 17.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 17.52 बजे, बेगूसराय से 18.20 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, बछवारा से 19.37 बजे तथा चौरीचौरा से 02.20 बजे छूटकर गोरखपुर 03.00 बजे पहुंचेगी।

शेयर करें