लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के तहत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। डिप्टी चीफ कामर्शियल मैनेजर की तरफ से जारी पत्र के अनुसार फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान, अकबरगंज स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम, निहालगढ़ स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी और बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन कर दिया गया है।
नाम बदलने वाले पत्र की कापी DRM और Sr DCM को भी भेजी गई है। बताया जाता है कि यह परिवर्तन नेताओं और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया गया है। रेल मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि नए नामों के साथ स्टेशनों पर आधुनिकीकरण का काम भी तेजी से चलेगा। यह नामकरण 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी होगा। मालूम हो कि निहालगढ़ स्टेशन अपने स्वादिष्ट समोसे के लिए मशहूर है।