मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

Rakesh

सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को हांसी से ट्रेन में सवार होकर रोहतक पहुंचे। इस दौरान हांसी, महम, रोहतक के लोगों ने नई रेल लाइन के लिए उनका धन्यवाद किया। दीपेंद्र हुड्डा के हांसी स्टेशन पहुंचने पर फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। उनके साथ ट्रेन में यात्रा करने के लिये बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

welcome Deependra Hooda
शेयर करें

रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को हांसी से ट्रेन में सवार होकर रोहतक पहुंचे। इस दौरान हांसी,  महम,  रोहतक के लोगों ने नई रेल लाइन के लिए उनका धन्यवाद किया। दीपेंद्र हुड्डा के हांसी स्टेशन पहुंचने पर फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। उनके साथ ट्रेन में यात्रा करने के लिये बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ट्रेन चलने के बाद रास्ते में पड़े हर स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने न सिर्फ दीपेंद्र हुड्डा का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया बल्कि इस नई रेल लाइन पर रेल सेवा शुरू होने की खुशी में लड्डू भी बांटे। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर मेले जैसा माहौल था।

रेल से हांसी का सीधे दिल्ली से जुड़ने का सपना हुआ साकार

हांसी से चलने के बाद ट्रेन गढ़ी, मुंढाल कलां, महम, मोखरा मदीना, डोभ भाली होते हुए रोहतक पहुंची। इस अवसर पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हांसी रेल कनेक्टिविटी से सीधा दिल्ली से जुड़े, इस बात को लेकर उन्होंने जो सपना देखा था वो आज साकार हुआ है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि राजनीति तोड़ती है, लेकिन विकास जोड़ता है।

इस सरकार के 10 साल में 1 इंच नई रेल लाइन नहीं आई। मेट्रो का 1 खंभा आगे नहीं बढ़ा। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि हांसी, महम और भिवानी के बीच में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगर भाजपा सरकार हरियाणा से उठाकर यूपी नहीं ले जाती तो आज हरियाणा का नक्शा ही कुछ और होता।

कहा कि दिल्ली-रोहतक-हांसी-हिसार को विकास का कॉरीडोर बनाने की सोच के साथ बहुत मेहनत करके महम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गोहाना की रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई थी। भाजपा सरकार इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से बाहर ले गयी, इस बात का मलाल मुझे जीवनपर्यन्त रहेगा।

शेयर करें