मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः रोहतक से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सांगवान ने किया नामांकन, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी

HO BUREAU

रोहतक लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सांगवान ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद रविंद्र सांगवान ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से हैं और जनता का अपार प्यार मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताया।

nomination
शेयर करें

रोहतक। रोहतक लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सांगवान ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद रविंद्र सांगवान ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से हैं और जनता का अपार प्यार मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताया।

श्री सांगवान ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद ही चलता है। वहीं बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा पर भी तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने रोहतक क्षेत्र में कोई काम नहीं करवाया है। वह केवल मोदी जी की गारंटी को लेकर वोट मांगने जा रहे हैं और उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है। क्षेत्र के मुद्दे उठाते नहीं और राष्ट्रवाद की बात करते हैं।

शेयर करें