लखनऊ। जेई 2018 भर्ती के अभ्यर्थियों ने सीएम आवास पर प्रदर्शन किया। सीएम आवास के पास अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास पर लगी पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करने से रोका।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर धरना स्थल इको गार्डन भेजा। जेई 2018 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने की कर रहे हैं मांग। अभ्यर्थियों का कहना था कि 6 साल बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।