मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला में प्रदर्शन, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

HO BUREAU

जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला में किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कल तक किसानों की रिहाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल को शंभू के पास रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा।

protest
शेयर करें

अंबाला। जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला में किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कल तक किसानों की रिहाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल को शंभू के पास रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को उपद्रवी कहने पर भड़कते हुए किसान नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में जब ये लोग वोट मांगने आएंगे तब इस बात का जवाब दिया जाएगा। अंबाला में आज किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

आज सुबह पहले किसान शहर की अनाज मंडी में इकट्ठा हुए और फिर शहर के केचहरी चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों का कहना था कि सरकार ने झूठे मुकदमे में किसानों को फंसाया है। अगर कल तक किसानों की रिहाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल को शंभू के पास रेलवे ट्रैक को जाम किया जाएगा।

शेयर करें