मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद

up bureau

राजधानी लखनऊ में डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 8वां दिन है। कोलकाता में मेडिकल छात्रा से रेप और मर्डर घटना को लेकर डॉक्टरों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद
लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 8वां दिन है। कोलकाता में मेडिकल छात्रा से रेप और मर्डर घटना को लेकर डॉक्टरों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ ही सीनियर डॉक्टर्स ने भी हड़ताल कर दी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े कई संगठन 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इस दौरान सभी तरह की OPD बंद है और इलेक्टिव सर्जरी भी पूरी तरफ ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में ही मरीजों को इलाज मिल पाएगा।

सरकारी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल्स के अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल और पैथालॉजी सेंटर्स ने भी डॉक्टर्स की हड़ताल को सपोर्ट किया है। यही वजह है कि डॉक्टरों की स्ट्राइक का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है। दूर-दराज से लखनऊ पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें