मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सील्ड स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं प्रत्याशी: डीएम

HO BUREAU

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी एवं बहराइच की सील्ड इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर, बहराइच में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी।

evm
evm
शेयर करें

बहराइच। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी एवं बहराइच की सील्ड इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर, बहराइच में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी।

डीएम ने बताया कि सील्ड स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सबसे बाहरी परिधि के बाहर पेयजल, शौचालय, स्ट्रांग रूम तथा देखने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था हो चुकी है।

डीएम ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि सील्ड स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए स्वयं अथवा किसी प्रतिनिधि को प्राधिकृत कर उसके उपस्थित रहने के लिए अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

शेयर करें