मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

DM व SP ने लहरा घाट का किया निरीक्षण, 24 घंटे में व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश

HO BUREAU

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के लिए सोरों के लहरा घाट का निरीक्षण किया। घाट पर सीसीटीवी कैमरे और साउंड व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। पालिका को 24 घंटे में व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में सावन मास कांवड मेला 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।

DM and SP inspected Lehra Ghat
DM and SP inspected Lehra Ghat
शेयर करें

कासगंज। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के लिए सोरों के लहरा घाट का निरीक्षण किया। घाट पर सीसीटीवी कैमरे और साउंड व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। पालिका को 24 घंटे में व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में सावन मास कांवड मेला 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।

मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व अन्य प्रदेशों  से आनेवाले शिवभक्त कावंड़ियों   को किसी प्रकार की परेशानी और असुविधा न हो उनकी सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जिले के तीर्थ नगरी स्थित लहरा गंगाघाट पर कांवड़ में जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है।

यह मेला एक माह तक चलता है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक समस्त विभाग के अधिकारियों संग व्यवस्थाओं को देखने के लिए लहरा गंगा घाट पर पहुंची। घाट पर सीसीटीवी कैमरे और साउंड की व्यवस्था न दिखाई देने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

शेयर करें