मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी का असरः लू से स्ट्रांग रूम में तैनात दरोगा की गई जान

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में भीषण गर्मी के बीच स्ट्रांग रूम में तैनात दरोगा की मौत हो गई। दरोगा की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भदोही जिले के मूल निवासी दरोगा हरिशंकर (58) की यहां के मिल एरिया थाने में तैनाती थी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में संपन्न चुनावों के दौरान ही रायबरेली में भी मतदान हुआ था।

inspector death
inspector death
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में भीषण गर्मी के बीच स्ट्रांग रूम में तैनात दरोगा की मौत हो गई। दरोगा की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भदोही जिले के मूल निवासी दरोगा हरिशंकर (58) की यहां के मिल एरिया थाने में तैनाती थी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में  संपन्न चुनावों के दौरान ही रायबरेली में भी मतदान हुआ था।

मतदान के बाद यहां गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर में EVM के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसी स्ट्रांग रूम में दरोगा हरिशंकर की तैनाती थी। आज तेज धूप और गर्मी के चलते रायबरेली का पारा अचानक चढ़ा तो दरोगा ने साथियों से उलझन की शिकायत की।

उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी। दरोगा की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरोगा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें