मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मई में ही लू के थपेड़ों ने जीना किया मुहाल, सड़कें सूनीं, दुकानदारी प्रभावित, खाली पेट घर से न निकलने की सलाह 

HO BUREAU

पूरे प्रदेश के साथ-साथ बाराबंकी जिले में भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 43 डिग्री पर जा पहुंचा। गर्म हवा और तेज धूप से लोग परेशान दिखे। वहीं दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम ही निकले। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

heatwave in baramanki
heatwave in baramanki
शेयर करें

बाराबंकी। पूरे प्रदेश के साथ-साथ बाराबंकी जिले में भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 43 डिग्री पर जा पहुंचा। गर्म हवा और तेज धूप से लोग परेशान दिखे। वहीं दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम ही निकले। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह 8 बजे से ही उमस के साथ पारा भी चढ़ना शुरू हो गया था। तपिश ऐसी कि घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना होते दिखे। शाम करीब 5.30 बजे तक तेज धूप रही। लोगों का कहना है कि मई महीने में गर्मी का यह हाल है तो फिर जून में क्या होगा। सूरज की तीखी किरणें दिन चढ़ने के साथ ही असहनीय हो जाती हैं।

गर्मी का एहसास दिन के अलावा रात में भी हो रहा है। गर्मी व लू से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किल है। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे मौसम में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

शेयर करें