मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी का कहरः जौनपुर में लू से 7 की मौत

HO BUREAU

यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिले में प्रचंड लू से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सुजानगंज सीएचसी में 6 लोगों की एक के बाद एक की जान चली गई। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शाहगंज इलाके में लू लगने के एक की मौत हो गई, जबकि तीन का उपचार चल रहा है।

heat wave
heat wave
शेयर करें

जौनपुर। यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिले में प्रचंड लू से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सुजानगंज सीएचसी में 6 लोगों की एक के बाद एक की जान चली गई। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शाहगंज इलाके में लू लगने के एक की मौत हो गई, जबकि तीन का उपचार चल रहा है।

आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर भेजा जा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सकों ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही शाम चार बजे के बाद घर से बाहर निकलें।

शेयर करें