1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में गर्मी का तांडव! पार्किंग में खड़ी 17 कारें जलकर राख

दिल्ली में गर्मी का तांडव! पार्किंग में खड़ी 17 कारें जलकर राख

दिल्ली के मधु विहार इलाके की एक पार्किंग में देर रात भीषण आग लग गई। आग की जद में आने से पार्किंग में खड़े 17 वाहन जलकर खाक हो गए।

By up bureau 

Updated Date

दिल्ली। दिल्ली के मधु विहार इलाके की एक पार्किंग में देर रात भीषण आग लग गई। आग की जद में आने से पार्किंग में खड़े 17 वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंची। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर और बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

आग की घटना पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना इलाके की है। मंगलवार की रात करीब 1 बजे वाहनों की पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पार्किंग में खड़े वाहन आ गए, जिनसे आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकरी फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com