मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः लू से लोगों का जीना मुहाल, दिहाड़ी मजदूरों को काम मिलने में दिक्कत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

HO BUREAU

हरियाणा में लू के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सूबे के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। 25 मई से शुरू हुए नौतपे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि सुबह आठ बजते ही बाजार और सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। भीषण गर्मी के चलते जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है वहीं गर्मी की मार गरीबों को भी झेलनी पड रही है।

heat wave
heat wave
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा में लू के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सूबे के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। 25 मई से शुरू हुए नौतपे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि सुबह आठ बजते ही बाजार और सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। भीषण गर्मी के चलते जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है वहीं गर्मी की मार गरीबों को भी झेलनी पड रही है।

अंबाला में लोगों का कहना है कि बढ़ते तापमान ने जिंदगी अस्त व्यस्त कर दी है। कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। बार-बार पानी पीकर डिहाइड्रेशन से बचने की कोशिश की जा रही है।

गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के स्कूलों में छुट्टियां करने का आदेश जारी कर दिया तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घरों से बाहर कम निकलने और सावधानियां बरतने की अपील की है। अंबाला में लोगों का कहना है कि गर्मी ने जीवन बेहाल कर दिया है। रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों को काम ढूढने में दिक्कत आ रही है।

शेयर करें