मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

HO BUREAU

प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ राहत कार्यों को मंजूरी दिए जाने के बाद धरातल पर कितनी गति से काम हो रहा है यह जानने के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ यमुना नदी से सटे बेलगढ़ का दौरा किया।

haryana minister
haryana minister
शेयर करें

यमुनानगर।  प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ राहत कार्यों को मंजूरी दिए जाने के बाद धरातल पर कितनी गति से काम हो रहा है यह जानने के लिए  हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ यमुना नदी से सटे बेलगढ़ का दौरा किया।

उन्होंने बेलगढ़ में हो रहे विकास कार्यों पर को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तय सीमा में जल्द से जल्द भी कार्यों को पूरा कर लें ताकि मानसून सीजन में लोगों का पानी से कोई नुकसान न हो।इसके लिए सीमेंट के बड़े बड़े ब्लॉक लगाए जा रहे है जिससे की मानसून के दौरान तेज बहाव से आने वाला पानी  नुकसान नही पहुंचा पाएगा।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पूर जिले में 100 करोड़ रुपये से बाढ़ से बचाव कार्य कराए जा रहे हैँ। जिसमें से केवल 25 करोड़ रुपये के काम तो बेलगढ़ में ही किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तेजी से काम को समय पर पूरा कराएं। वहीं निर्माण कर रही एजेंसियों को कहा गया है कि वह गुणवत्ता का ध्यान रखें।

शेयर करें