मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः योग मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना, 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, कहा-करें योग रहें निरोग

HO BUREAU

अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए योग को लोग अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग अपनाकर हम रोग मुक्त हो सकते हैं। सरकार द्वारा योग के संदेश को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ष 21 जून को खंड व जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग कर रोग मुक्त हो सकते हैं।

Yoga Marathon
Yoga Marathon
शेयर करें

रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए योग को लोग अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग अपनाकर हम रोग मुक्त हो सकते हैं। सरकार द्वारा योग के संदेश को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ष 21 जून को खंड व जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग कर रोग मुक्त हो सकते हैं।

वैशाली सिंह स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत लोगों से संवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बाद से योग की ज्यादा आवश्यकता महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योग के प्रचार-प्रसार के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। योग अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। योग मैराथन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन के प्रतिभागियों ने योग के महत्व को प्रदर्शित करते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया।

शेयर करें