मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्लेः नौकरियों में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, बिजनेस के लिए पांच लाख तक का ब्याज रहित लोन भी

HO BUREAU

हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सैनी सरकार ने अग्निवीरों की चिंता खत्म कर दी है। अब उन्हें सूबे की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को की। नौकरी के बाद यदि कोई अग्निवीर अपना बिजनेस करेगा तो उसे पांच लाख तक का ब्याज रहित लोन भी दिया जाएगा।

cm nayab singh saini
cm nayab singh saini
शेयर करें

चंडीगढ़ । हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सैनी सरकार ने अग्निवीरों की चिंता खत्म कर दी है। अब उन्हें सूबे की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को की। नौकरी के बाद यदि कोई अग्निवीर अपना बिजनेस करेगा तो उसे पांच लाख तक का ब्याज रहित लोन भी दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने लगभग दो साल पहले 14 जून 2022 को अग्निवीर योजना लागू की थी। इसके तहत चार वर्ष के लिए भारतीय सेना में तैनाती की जाती है। प्रदेश सरकार के अनुसार अग्निवीरों को कांस्टेबल, माइनिंग, गार्ड, जेल गार्ड और एसपीओ की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। ग्रुप सी में 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। ग्रुप बी में पांच प्रतिशत और ग्रुप ए में एक प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

शेयर करें