मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणा : न करें चिंता, शहरवासियों के लिए पर्याप्त जल का भंडारणः उपायुक्त

HO BUREAU

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि लोग पानी की चिंता न करें। शहर में जल का पर्याप्त भंडारण है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के चारों जलघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीन जलघरों के सभी टैंक जल से पूरी तरह भरे हुए हैं। इसके अलावा जलघर संख्या एक के टैंक में भी 14 फीट तक पानी भरा हुआ है।

Deputy Commissioner
Deputy Commissioner
शेयर करें

रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि लोग पानी की चिंता न करें। शहर में जल का पर्याप्त भंडारण है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के चारों जलघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीन जलघरों के सभी टैंक जल से पूरी तरह भरे हुए हैं। इसके अलावा जलघर संख्या एक के टैंक में भी 14 फीट तक पानी भरा हुआ है।

विभाग के पास शहरवासियों को जल आपूर्ति के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है। जलघर संख्या एक से जल आपूर्ति के समय को बढ़ाकर एक घंटा 10 मिनट कर दिया गया है तथा 2 अन्य जलघरों से लोगों को सुबह-शाम जल आपूर्ति की जा रही है। अजय कुमार ने जन स्वास्थ्य विभाग के जलघरों में जल की स्थिति का आंकलन करने के लिए चारों जल घरों का विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में जल का भंडारण किया गया है। उन्होंने कहा कि भालौठ सब ब्रांच में पानी रुकने के बाद चैनल में आ रहे जल को भी जल घरों तक पहुंचाने के लिए प्रबंध किए गए हैं। आगामी 25 जून को जेएलएन में पानी छोड़ा जाएगा। नहर से वाटर टैंकों तक पानी लाने के सभी प्रबंध किए गए हैं।

शेयर करें