मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बारिश में डूबा खटीमा, चौक सहित सभी सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

HO BUREAU

सूबे में भारी बारिश के चलते खटीमा चौक सहित सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। खटीमा में कई दशकों का जलभराव का रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खटीमा मुख्य चौक बना तालाब तो टनकपुर हाइवे बना नदी। तहसील क्षेत्र के बरसाती नदी-नाले अपने पूरे उफान पर हैं। पहाड़ व मैदान में लगातार बरस रहा पानी परेशानी का सबब बन गया है।

Khatima submerged in rain
Khatima submerged in rain
शेयर करें

खटीमा। सूबे में भारी बारिश के चलते खटीमा चौक सहित सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। खटीमा में कई दशकों का जलभराव का रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खटीमा मुख्य चौक बना तालाब तो टनकपुर हाइवे बना नदी। तहसील क्षेत्र के बरसाती नदी-नाले अपने पूरे उफान पर हैं। पहाड़ व मैदान में लगातार बरस रहा पानी परेशानी का सबब बन गया है।

प्रशासन ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के नंबर जारी किए हैं। खटीमा बाजार, इस्लामनगर, अमाऊं,लोहियाहेड रोड,मेलाघाट रोड, खेतलसंडा खाम,आवास विकास,पूर्णागिरी कालोनी,चकरपुर हनुमानगढ़ी,कंजाबाग इलाका, आदर्श कलोनी बेस्ट व्यू इलाका सहित कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। यूपी सीमा से लगे दाह ढांकी इलाकों में भी जलभराव से लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर लोगों के घरों में पांच से छ फीट तक पानी भर गया है। लोगों ने रातभर दहशत में रात काटी है।

शेयर करें