IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Updated Date
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, गाले की तरह इस टेस्ट मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की आशंका है। टेस्ट के पहले दिन बारिश होने के 64 प्रतिशत चांस हैं।
सुबह और दिन के समय में बारिश होने की आशंका ज्यादा है। कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है। चौथे दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा करेगी, जबकि टेस्ट के आखिरी दिन भी इंद्र देव मुकाबले में लगातार खलल डाल सकते हैं। टेस्ट के पांचवें दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें : नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस
भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, केएल राहुल ने 82 रनों का योगदान दिया था। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।
गेंदबाजी में मानव सुथार का जादू खूब चला था और उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी इनिंग में 6 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए थे। चौथी पारी में 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 47 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।
इनमें भारत ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 में जीत, 2 में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।