IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
Updated Date
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 2-2 से बराबर सीरीज का नतीजा इसी मुकाबले से निकलना है। हालांकि, पांचवें टी20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
दरअसल, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका है। मैच के दिन बारिश होने के 90 प्रतिशत चांस हैं। खासतौर पर शाम के समय तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूरे समय मैदान पर काले बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। यानी पांचवें टी20 में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (मैदान पर पानी को सुखाने की व्यवस्था) काफी अच्छा है, जिसे देखते हुए कुछ ओवरों का मैच होने की आस लगाई जा सकती है।
पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए थे। टीम की ओर से शाई होप ने एक बार फिर शानादर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी।
होप ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। अर्शदीप और मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 52 रन दिए थे। वहीं, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी काफी रन खर्च किए थे।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी थी। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।