मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बारिश के दौरान हादसे न हों, इसके लिए हरिद्वार जिला प्रशासन तैयार, जगह-जगह लगाए गए संकेतक बोर्ड

HO BUREAU

हरिद्वार में प्रशासन ने बारिश के मौसम में आपदा व हादसों से बचाव की कवायद शुरू कर दी है। ज्यादा पानी के बहाव वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

indicator board
indicator board
शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार में प्रशासन ने बारिश के मौसम में आपदा व हादसों से बचाव की कवायद शुरू कर दी है। ज्यादा पानी के बहाव वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

हरिद्वार-बहादराबाद क्षेत्र के गढमीरपुर सुमन नगर की रतमऊं नदी के रपटे सहित हरिद्वार जिले के विभिन्न पानी के बहाव वाले नालों, रपटों, पुलिया और नदी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग , सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। कई स्थानों पर संकेतक लगाते हुए ज्यादा पानी का बहाव होने पर रपटे, नाले, पुलिया पार नहीं करने की अपील की गई है।

धीराज सिंह गर्ब्याल जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया कि सभी रपटों, पुलिया, नालों और नदियों पर संकेतक पूर्व में ही लगा दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि चेतावनी बोर्ड, संकेतक लगा दिए गए हैं, लेकिन अपनी जान-माल की सुरक्षा स्वयं को भी करनी होगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शेयर करें