IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने दखल दिया। अब चौथे दिन भी खराब मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है।
Updated Date
IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने दखल दिया। अब चौथे दिन भी खराब मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है। बुधवार को कोलंबो में मैच के दौरान बीच-बीच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन श्रीलंका फॉलोऑन का खतरा टालने के इरादे से उतरेगा। मेजबान टीम को इससे बचने के लिए 39 रन की दरकार है, जबकि उसके पास सिर्फ 2 विकेट शेष हैं।
तीसरे दिन की समाप्ति तक सोनल दिनुशा (85) और लाहिरू कुमारा (8) की नाबाद जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी। ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, बुधवार को बारिश की 97 प्रतिशत आशंका है। इस दिन बीच-बीच में बारिश खेल को रोक सकती है। मंगलवार को यह आशंका 96 प्रतिशत थी और दोपहर में थोड़ी बारिश का खतरा था, लेकिन अगर अतिरिक्त समय को न गिना जाए तो खेल का लगभग एक घंटा कम हो गया।
चौथे दिन के लिए हर घंटे की बारिश की भविष्यवाणी सुबह-सुबह निराशाजनक तस्वीर दिखाती है। सुबह 6 बजे बारिश की आशंका 85 प्रतिशत है और सुबह 9 बजे (खेल शुरू होने के नए समय से 45 मिनट पहले) यह 75 प्रतिशत बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : तीसरे दिन तक भारत की पकड़ में मैच, श्रीलंका पर मंडराया ‘फॉलोऑन’ का खतरा
सुबह 11 बजे बारिश की आशंका 75 प्रतिशत, जबकि दोपहर 12 बजे 68 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे 49 प्रतिशत नजर आ रही है। बारिश की आशंका दोपहर 2 बजे 56 प्रतिशत, 3 बजे 63 प्रतिशत, 4 बजे 45 प्रतिशत, 5 बजे 53 प्रतिशत और 6 बजे 45 प्रतिशत रहेगी।
कोलंबो में जारी इस मुकाबले में भारत ने देवदत्त पड्डिकल (117) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 87 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।
चौथे दिन कुल 98 ओवर फेंके जाने की उम्मीद है; हालांकि, बारिश की आशंका को मद्देनजर रखते हुए यह देखना होगा कि कितने ओवरों का खेल हो पाता। भारत की कोशिश श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर करने के बाद उन्हें पारी के अंतर से मात देना है।(आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।