1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा?

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा?

Delhi - NCR : मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi – NCR : मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। दूसरी ओर, बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला है, और हवा अब ‘ग्रीन जोन’ में पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 85 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

13 सितंबर को तापमान थोड़ा बढ़कर 32 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम तक पहुंच सकता है, लेकिन आर्द्रता 90 प्रतिशत तक रहेगी। इस दिन भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 सितंबर को पारा और गिरकर 24 डिग्री तक जा सकता है, और हल्की बारिश भी हो सकती है।

16 और 17 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

16 सितंबर को भी तापमान 31 और 25 डिग्री के बीच रहेगा, और हल्की बारिश होगी। हालांकि, 17 सितंबर को मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच सकता है, और आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

बारिश और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों का असर वायु गुणवत्ता पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ से ‘अच्छी’ श्रेणी में है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो अशोक विहार में एक्यूआई 98, अलीपुर में 87, आनंद विहार में 83, बुराड़ी क्रॉसिंग में 86, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 82, सीआरआरआई मथुरा रोड में 70, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 71, आया नगर में 79 और चांदनी चौक में 73 दर्ज किया गया।

पढ़ें :- ₹80 हजार की देसी डिवाइस बचाएगी मरीज के अंग! RIMS के डॉक्टरों ने तैयार किया कंपार्टमेंट प्रेशर मॉनिटर

नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। सेक्टर-62 में एक्यूआई 70, सेक्टर-1 में 77 दर्ज किया गया। हालांकि, सेक्टर-125 और सेक्टर-116 में एक्यूआई 122 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां की हवा सबसे साफ रही। गोविंदपुरम में एक्यूआई 43, इंदिरापुरम में 53, संजय नगर में 81, वसुंधरा में 86 और वेद विहार-लोनी में 95 दर्ज किया गया। हालांकि, लोनी में एक्यूआई 113 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com