अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। मूसलधार बारिश में घर भरभरा गिर गया। जिससे घर में मौजूद परिवार मलबे में दब गया। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए हैं।
आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में तेज हवा के साथ तीन दिन से बारिश हो रही है। हादसा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में हुआ।