मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भदोही के सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क, नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट का आदेश

HO BUREAU

भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर न्यायालय ने उनके मालिकाना मोहल्ले स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि दो महीने पहले विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।

sp mla
sp mla
शेयर करें

 भदोही। भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर न्यायालय ने उनके मालिकाना मोहल्ले स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि दो महीने पहले विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।

इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में बेटे की गिरफ्तारी की। जिसके बाद विधायक ने एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस समय विधायक प्रयागराज के नैनी और बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद है। दूसरी तरफ कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

कोर्ट की नोटिस का समय बीतने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर भदोही कोतवाली के विवेचक कमलेश कुमार ने विधायक की पत्नी के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में कोर्ट ने मालिकाना मोहल्ले स्थित उनकी तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने भदोही के सपा विधायक के आवास के कुर्की का आदेश दिया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन किया जाएगा।

शेयर करें