मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Constable Recruitment Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा, DGP ने कई केंद्रों का लिया जायजा, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

HO BUREAU

यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा जारी है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए शासन पूरी तरह तैयार है। अफवाहों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। DGP प्रशांत कुमार खुद परीक्षा पर नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में DGP ने लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

dgp lucknow
dgp lucknow
शेयर करें

लखनऊ। यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा जारी है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए शासन पूरी तरह तैयार है। अफवाहों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। DGP प्रशांत कुमार खुद परीक्षा पर नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में DGP ने लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परीक्षा में गड़बड़ी कराने में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं। पेपर लीक को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ FIR कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है।

आज (23 अगस्त) से 5 दिनों तक दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आज सुबह से ही परीक्षा देने आए अभ्यिर्थियों की लाइन केंद्रों के बाहर लग गई। करीब सवा आठ बजे चेकिंग करने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई। ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया। करीब साढ़े नौ बजे प्रवेश रोक दिया गया और 10 बजे परीक्षा शुरू हो गई।

उधर, UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए प्रदेश सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया है तो रेलवे की मदद से ट्रेनों में अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई गई हैं।

परीक्षा के लिए 2300 मजिस्ट्रेट और 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2300 मजिस्ट्रेट और 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड की जानकारी उनके दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें करीब ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर आकर अपना ई-केवाईसी कराना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं मिलेगा।

शेयर करें