1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Constable Recruitment: DGP ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान, पैसे की मांग पर तुरंत दें सूचना, अफवाह फैलाने पर सपा के पूर्व मंत्री पर FIR

Constable Recruitment: DGP ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान, पैसे की मांग पर तुरंत दें सूचना, अफवाह फैलाने पर सपा के पूर्व मंत्री पर FIR

UP के DGP प्रशांत कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा है कि यदि कोई पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उधर, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा भी कसना शुरू कर दिया है। अफवाह फैलाने पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में FIR करवाई है।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। UP के DGP प्रशांत कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा है कि यदि कोई पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उधर, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा भी कसना शुरू कर दिया है। अफवाह फैलाने पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में FIR करवाई है।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

वहीं, भर्ती को लेकर ‘X’ एक्स पर अफवाह वाले पोस्ट पर सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह को भी आरोपी बनाया गया है। CYBER CELL व STF को जांच में लगाया गया है। भर्ती बोर्ड मीडिया सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। इसमें बताया गया है कि कुछ शरारतीतत्व सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की अफवाह फैला रहे हैं।

अभ्यर्थियों को धोखा देकर उनसे ठगी की कोशिश कर रहे हैं। टेलीग्राम पर चल रहे चैनल @upp paper leak 2024, @VENOM व PROOF OF STUDENT के अलावा आदित्य तोमर के टेलीग्राम अकाउंट के जरिये फर्जी प्रश्नों को वायरल कर क्यूआर कोड भेजकर रुपयों की मांग की जा रही है। कई अन्य टेलीग्राम अकाउंट से भी यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर टीमों को मामले की तफ्तीश में लगाया है।

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही निगरानी

पुलिस अफसरों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना किसी संदेह के परीक्षा में शामिल हों। अगर कोई भी शख्स उनसे पेपर लीक आदि की बात कहकर संपर्क कर रकम मांगे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, एसटीएफ समेत कई एजेंसियां लगाई गई हैं। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है जिससे अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से मिलने की दी इजाजत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com