1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP पुलिस के इतिहास में पहली बार…शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

UP पुलिस के इतिहास में पहली बार…शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Meerut : उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। यूपी एसटीएफ के जांबाज शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा।✍️Ali

By HO BUREAU 

Updated Date

Meerut : उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। यूपी एसटीएफ के जांबाज शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है। मेरठ में आज उस घर तक पहुंचे यूपी पुलिस के आला अधिकारी, जहां कभी शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे।

पढ़ें :- बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में सरकारी दफ्तरों पर ताला, नहीं हुआ ध्वजारोहण

एडीजी भानु भास्कर , एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार ओर पूरी टीम ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और हर परिस्थिति में पुलिस परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को यूपी के जनपद शामली में दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे।

सर्वोच्च बलिदान को ‘कीर्ति चक्र’

देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को अब ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया। खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है, जब उसके किसी वीर जवान को मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन

एडीजी भानु भास्कर ने साफ कहा कि शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का बलिदान सिर्फ उनके परिवार का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार और प्रदेश का गौरव है। पुलिस हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ी रहेगी। एक जांबाज पुलिस अधिकारी, जिसने अपराधियों से लोहा लेते हुए देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए आज उसी बलिदान को देश का सम्मान मिल रहा है।

पढ़ें :- मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की दी चेतावनी, पुलिस की कार्रवाई न होने से था नाराज

कीर्ति चक्र सुनील कुमार के साहस की पहचान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्य, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकरण उनके अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का सम्मान है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Ali

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com