मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधक बन रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता पर SDM ने लगाया अभद्रता का आरोप

up bureau

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अतिक्रमण हटाने गए एसडीएम आकाश सिंह से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तालाबी नंबर की भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए एसडीएम से बदसलूकी की।

शेयर करें

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अतिक्रमण हटाने गए एसडीएम आकाश सिंह से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तालाबी नंबर की भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए एसडीएम से बदसलूकी की। सूचना के बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड की है। एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने बताया कि तहसील के बाएं तरफ एक खाली जमीन है जो तलाबनुमा है। उस जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए मैं मौके पर पहुंचा। जहां तीन चार लोगों के द्वारा बत्तमीजी की गई है। उन्हें मंझनपुर पुलिस को सौंपा गया है।

शेयर करें