मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रधान ने चलाई 15-16 राउंड गोली! जौनपुर में मच गया बवाल, BDC समेत 3 घायल

up bureau

यूपी के जौनपुर जनपद में बात बात पर गोली चल रही है। अभी कॉलेज गेट का गोलिकाण्ड का मुद्दा ठंडा नही हुआ था कि हमलावरों ने सडक पर 15- 16 राउंड गोलियां दाग कर दहशत फैला दी।

प्रधान ने चलाई 15-16 राउंड गोली! जौनपुर में मच गया बवाल, BDC समेत 3 घायल
प्रधान ने चलाई 15-16 राउंड गोली! जौनपुर में मच गया बवाल, BDC समेत 3 घायल
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जनपद में बात बात पर गोली चल रही है। अभी कॉलेज गेट का गोलिकाण्ड का मुद्दा ठंडा नही हुआ था कि हमलावरों ने सडक पर 15- 16 राउंड गोलियां दाग कर दहशत फैला दी। गोलिकाण्ड में तीन लोग घायल हुए है। वही वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये है।

दरअसल 15 से 16 राउंड की गोली बारी में BDC सदस्य मनीष कुमार और सूरज गौतमनिवासी बसीरपुर थाना जफराबाद घायल है। चुनावी रंजिशन में गोली चली है। बताया जा रहा है बीडीसी मनीष इस बार प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

आरोप है प्रधान रामहित निषाद को मनीष की तैयारी अखर रही है। जिसकी वजह से प्रधान राम हित निषाद ने गोली कांड को अंजाम दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची जौनपुर पुलिस ने गोली कांड की पड़ताल शुरु कर दी है SP सिटी अरविन्द कुमार ने बताया कि गोली कांड में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहे को बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारिया भी की गयी है।

शेयर करें