मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘देश में भी बांग्लादेश जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान, टिकैत पर लगे NSA , विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

HO BUREAU

ऊर्जा भवन में बैठक से पूर्व राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर वहां इन मामलों को दबाया जाता रहा है। मणिपुर में ऐसा हो चुका है। वहां के गवर्नर भी पार्टी के एजेंट बन गए। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालात पर किए गए सवाल पर भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि वहां 15 साल से काबिज सत्ता पक्ष ने विपक्षी नेताओं को जेल भेजवाया।

Rakesh Tikait
Rakesh Tikait
शेयर करें

लखनऊ/मेरठ। ऊर्जा भवन में बैठक से पूर्व राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर वहां इन मामलों को दबाया जाता रहा है। मणिपुर में ऐसा हो चुका है। वहां के गवर्नर भी पार्टी के एजेंट बन गए। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालात पर किए गए सवाल पर भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि वहां 15 साल से काबिज सत्ता पक्ष ने विपक्षी नेताओं को जेल भेजवाया।

उनका शोषण किया। इसलिए वहां विद्रोह हुआ। यहां भी एक दिन बांग्लादेश जैसे हालात हो सकते हैं। यहां भी लोग गुस्से में हैं। उधर, राकेश टिकैत के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने CM योगी को पत्र लिखकर टिकैत पर NSA लगाने की मांग की है।

शेयर करें