मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में मालगाड़ी पलटी, 10 डिब्बे हुए बेपटरी

HO BUREAU

अमरोहा में मालगाड़ी पलटी, 10 डिब्बे हुए बेपटरी। दो में भरा है केमिकल, कई ट्रेनें प्रभावित। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पर तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

coaches derailed
coaches derailed
शेयर करें

अमरोहा। अमरोहा में मालगाड़ी पलटी, 10 डिब्बे हुए बेपटरी।  दो में भरा है केमिकल, कई ट्रेनें प्रभावित। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पर तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं। जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं।

मालगाड़ी पलटने का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। तुरंत ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मालगाड़ी अप लाइन पर थी। जबकि पलटने के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। अधिकारियों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मालगाड़ी पलटने का हादसा कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

शेयर करें