मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, 60 जख्मी, मृतकों में मालगाड़ी के लोको पायलट और कंचनजंगा के ट्रेन मैनेजर भी

HO BUREAU

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह 9 बजे हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या भी 60 हो गई है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि मृतकों में 2 लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के मैनेजर हैं। शुरुआती जांच में मालगाड़ी के लोको पायलट की गलती सामने आई है।

train accident
train accident
शेयर करें

दार्जिलिंग/ कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह 9 बजे हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या भी 60 हो गई है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि मृतकों में 2 लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के मैनेजर हैं। शुरुआती जांच में मालगाड़ी के लोको पायलट की गलती सामने आई है।

लोको पायलट ने लाल सिग्नल की अनदेखी की, जिससे मालगाड़ी पहले से स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से जा टकराई। हादसे पर PM मोदी ने गहरा दुख जताया है। रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कहा कि घायलों को हर संभव मेडिकल सुविधा दी जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

शेयर करें