मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ में फाटक बंद होने के बाद भी रेलवे ट्रैक पार करना बाइक सवार दो युवकों को भारी पड़ गया। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

railway track
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में फाटक बंद होने के बाद भी रेलवे ट्रैक पार करना बाइक सवार दो युवकों को भारी पड़ गया। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

बाइक समेत ट्रेन में फंसकर दोनों युवक करीब 500 मीटर दूरी तक घिसटते रहे। बाइक समेत एक शव ट्रेन के इंजन में आगे फंस गया। बाइक और युवक का शव फंसने के कारण ट्रेन जेल फाटक के पीछे जाकर रुकी। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा बन्नादेवी थाना इलाके के सीमा फाटक के पास हुआ।

शेयर करें