मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, मेरठ का था निवासी, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवीर सिंह निवासी गांव बरौरी, थाना सरगना, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

railway track
शेयर करें

यमुनानगर। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवीर सिंह निवासी गांव बरौरी, थाना सरगना, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

राजकीय रेलवे पुलिस जगाधरी- यमुनानगर के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन मुस्ताबाद और बराड़ा के बीच में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक जयवीर सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयवीर सिंह यमुनानगर के सारन गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें