मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों की भूख हड़ताल, भजन कीर्तन कर जता रहे विरोध

HO BUREAU

उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों का भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना 46वें दिन भी जारी रहा ,नगर की महिलाओं व बुजुर्गों ने चिन्हित धरना स्थल पर अनोखे अंदाज में जमकर भजन कीर्तन व नारेबाजी करते हुए पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बड़कोट आकर अपना समर्थन दिया।

Hunger strike of city residents
Hunger strike of city residents
शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों का भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना 46वें दिन भी जारी रहा ,नगर की महिलाओं व बुजुर्गों ने चिन्हित धरना स्थल पर अनोखे अंदाज में जमकर भजन कीर्तन व नारेबाजी करते हुए पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बड़कोट आकर अपना समर्थन दिया।

मालूम हो कि नगरवासी पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय  स्वीकृति की मांग विगत 46 दिनों से करते आ रहें है। नगरवासी सेनि सैनिक प्रवीन रावत छठे  दिन भूख हड़ताल पर डटे रहे और अनिश्चितकालीन धरना 46वे दिन भी जारी रहा । भूख हड़ताल पर बैठे से.नि. सैनिक प्रवीन रावत के समर्थन देने उनकी बुजुर्ग माता पार्वती देवी पहुंची।

शेयर करें