मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लतः पानी के लिए बुंदेलखंड विकास सेना ने किया जोरदार प्रदर्शन, जल संस्थान के घेराव की चेतावनी

HO BUREAU

यूपी के ललितपुर शहर के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। स्थानीय कंपनी बाग में सोमवार को पानी के लिए बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाएं।

Bundelkhand Vikas Sena strongly demonstrated for water
Bundelkhand Vikas Sena strongly demonstrated for water
शेयर करें

ललितपुर। यूपी के ललितपुर शहर के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। स्थानीय कंपनी बाग में सोमवार को पानी के लिए बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाएं।

इस मौके पर बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि शहर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है जबकि ललितपुर जिले में सर्वाधिक बांध मौजूद हैं। इसके बावजूद यहां पीने के पानी की भारी किल्लत है।

कहा कि शहर के मोहल्लों में विगत कई दिनों से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है जिसको लेकर इस भीषण गर्मी में पानी के लिए चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है। बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विकास सेना जल संस्थान का घेराव करेगी। साथ ही जल निगम को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

शेयर करें