मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

विरोध का तरीकाः अपनी पहचान चिपका कर चलेंगे अमिताभ ठाकुर

HO BUREAU

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानदारों, रेहड़ी व ठेले वालों को अपने से संबंधित तमाम तथ्य सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं।

Amitabh Thakur
Amitabh Thakur
शेयर करें

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानदारों, रेहड़ी व ठेले वालों को अपने से संबंधित तमाम तथ्य सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं।

उससे इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कल को हर व्यक्ति को अपने तमाम निजी तथ्य सार्वजनिक रूप से चिपका कर चलने का कोई आदेश पारित हो जाए। इसके मद्देनजर उन्होंने अभी से ही अपने नाम सहित तमाम निजी जानकारियां सार्वजनिक रूप से शरीर पर चिपका कर चलने का निर्णय लिया है ताकि वे भविष्य में इस प्रकार के होने वाले किसी भी आदेश का पूर्ण पालन करने की स्थिति में हों।

शेयर करें